गुना कैंट थाना के बरखेड़ा खेजरा रोड पर 8 जनवरी दोपहर को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। कंट्रोल रूम पर मिली सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम में आरक्षक विकास राजपूत, पायलट वीरेंद्र यादव ने दोनों बाइक पर सवार दो घायल लोगों को समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाया। जिससे घायलों को समय पर उपचार मिला।