सांगानेर: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 12 जून को सवाई मानसिह स्टेडियम में कार्यशाला होगी: पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 जून को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित होने वाली कार्यशाला की जानकारी दी। कैलाश चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की खेती लागत लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य किसानों की लागत को कम करना है।