फिरोज़ाबाद: केसमपुर इलाके में बीमार बच्चे को अच्छे डॉक्टर से दवाई दिलाने की कहने पर पति और ससुराल वालों ने महिला को पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव केसमपुर से महिला उत्पीड़न ऒर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रेम लता नामक पीड़ित महिला की माने तों पति पुष्पेंद्र ऒर ससुराल वालों नें उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की है। महिला बुरी तरह से जख़्मी हुयी है। घटना के पीछे बच्चे की अच्छे डॉक्टर् से इलाज कराने की कहना बताई जा रही है। महिला की शादी तीन बर्ष पहले हुयी है।