देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी हरेला पर्व की तैयारियों और बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। बैठक में मंत्री जोशी ने निर्देश दिए कि हरेला पर्व के अवसर पर राज्यभर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।