देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
उत्तराखंड में लगातार बारिशों का दौर जारी है। वहीं देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।