भभुआ: भभुआ के लिच्छवी भवन पर लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों ने मांगों को लेकर किया अनिश्चितकालीन हड़ताल
Bhabua, Kaimur | Aug 14, 2025 भभुआ लिच्छवी भवन पर लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है। आज गुरुवार को 12 बजे जिला स्थापना के प्रधान लिपिक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लिपिक संवर्ग का ग्रेड पे में संशोधन वेतन विसंगति दूर किया जाना एवं पदनाम में परिवर्तन किया जाए। संवर्ग के कर्मियों के लिए 50 लाख रुपए दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया जाए।