धार: जिले में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने की जिला स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति
Dhar, Dhar | Feb 12, 2026 भारत सरकार द्वारा घोषित जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु जिले में प्रशासनिक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन एवं द्वितीय चरण अंतर्गत जनसंख्या गणना कार्य के प्रभावी, सुचारु एवं समयबद्ध संचालन के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।