छिबरामऊ: तेज रफ्तार बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, फर्रुखाबाद के जहानगंज का निवासी घायल
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन में तेज रफ्तार एक बाइक बिजली के पोल से जा टकराई जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घटना सोमवार की शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार एक बाइक नियंत्रण होकर बिजली के पोल से जा टकराई। बाइक सवार जिला फर्रुखाबाद के जहानगंज का रहने वाला बताया जा रहा।