एक युवक ने अपने घर पर रखी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मोहरी तारई निवासी केशव पुत्र मोहर सिंह लोधी उम्र 20 वर्ष ने रविवार को दोपहर 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर रखी कीटनाशक दवा पी ली थी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को पता चला तो युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।