नवादा: शहर के 3 नंबर बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल
Nawada, Nawada | May 26, 2025 सोमवार शाम 7:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की नगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसका इलाज नवादा सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान छोटू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार पैदल जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया।