नवादा: मझवे में तेज रफ्तार वाहन ने 17 साल के छात्र की जान ली, कोचिंग का पता लगाने निकले किशोर को अज्ञात गाड़ी ने कुचला
Nawada, Nawada | May 26, 2025 नवादा के मझवे गांव के पास सोमवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसुआ प्रखंड की तुंगी गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। मृतक की शव को पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। सोमवार को 6:30 बजे जानकारी दी गई है।