गरखा: गरखा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
Garkha, Saran | Jul 29, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के मानपुर रोड स्थित कुदरबाधा गांव के समीप बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी परमेश्वर तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र पंकज तिवारी के रूप में हुई है।