पीलीभीत: चिरागा में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पीलीभीत जनपद के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मझारा स्थित मौजा चिरागा में शनिवार की रात तेंदुए की चहलकदमी से किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गांव के आसपास खेतों और रिहायशी इलाकों के नजदीक उसकी मौजूदगी देखी जा सकती है।