हरदा: जिला पंचायत सभाकक्ष में जनसुनवाई, कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
Harda, Harda | Jul 7, 2026 जिला पंचायत सभाकक्ष में आज 7 जुलाई दोपहर 2 बजे आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान दूधकच्छकला निवासी सिमरन ने जाति प्रमाण-पत्र बनवाने का आवेदन दिया।