फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र टापा रोड पर पीछे से बाइक ने श्रमिक को मारी टक्कर, घायल
चनौरा हिम्मतपुर निवासी सचिन पचौरी पैदल सुबह आठ बजे करीब घर से ड्यूटी को निकला था। इसी दौरान थाना उत्तर क्षेत्र टापा रोड पर पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गयी। उपचार के लिये आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी टामा सेंटर में उसका इलाज कराया गया है।