नागदा: नागदा में नर्स से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर में देरी पर प्रदर्शन, तीन आरोपी नामजद, शहर में सुरक्षा बढ़ी
शहर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की कथित घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़िता ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया, जिसके बाद विभिन्न संगठनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती एक निजी क्लिनिक में नर्स के रूप में कार्यरत है। युवती का आरोप है कि क्लिनिक के सामने आटा चक्की संचालित करने व