कोलारस: टोंगरा सड़क हादसे में राजगढ़ के 4 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम, जलीं चार चिताएं
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा में शनिवार दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कोलारस विधानसभा के ग्राम राजगढ़ के मजरा बाबाजीपुरा को गहरे शोक में डुबो दिया। एक ही गांव के चार लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।