रामपुर: नया गांव में 19 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Rampur, Rampur | Aug 25, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम नया गाँव निवासी एक 19 वर्षिय युवक ने धानो के कीड़े मारने वाली दवाई खा ली। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन ज़िला अस्पताल लेकर पहुँचे। ज़िला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।