पुनासा: खंडवा जंक्शन के पास चलती ट्रेन से गिरने से उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की मौत
Punasa, Khandwa | Apr 18, 2026 पुलिस के अनुसार गुरुवार रात बहराइच (यूपी) निवासी तीरथराम गुप्ता व बेटी सपना ट्रेन से पुणे जा रहे थे। सिहाड़ा व खंडवा रेलवे स्टेशन के बीच तीरथराम ट्रेन से नीचे गिर गए। सपना ने बताया पिता पुणे में एक कंपनी में काम करते थे। काम के सिलसिले में जा रहे थे। मुझे यात्रियों ने बताया कि पिता गिर गए हैं। ट्रेन की चेन खींची और ट्रेन से उतरे।