छतरपुर नगर: जटाशंकर धाम से लौट रहे तीन युवकों की बाइक टैक्सी से भिड़ी, दो गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर, बिजावर पुलिस ने शुरू की जांच
जटाशंकर धाम से दर्शन कर लौट रहे ग्राम पंचायत पड़रिया के तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार बिजावर के पास उनकी मोटरसाइकिल और एक टैक्सी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा