मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर और चैनपुर के बीच कोयल नदी पर पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी, 19 जनवरी 2026 तक भर सकते हैं
मेदिनीनगर- चैनपुर के बीच कोयल नदी पर नया पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रकाशित हो गई है। टेंडर में भाग लेने के लिए 19 जनवरी 2026 अंतिम तिथि है। बताते चलें कि झारखंड कैबिनेट की बैठक में पिछले दिनों पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति दी थी। डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने नया पुल निर्माण से संबंधित मामले को विधानसभा में कई बार उठाया था। विभागीय स्तर पर पत्र लिखा था।