खरगोन | करीब एक वर्ष पहले वर्ष 2025 में जिस ई-लाइब्रेरी की कार्ययोजना तैयार की गई थी, वह अब अत्याधुनिक डिजिटल अध्ययन केंद्र के रूप में विद्यार्थियों को समर्पित हो गई है। जनजातीय कार्य विभाग और एनटीपीसी की साझेदारी से अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास परिसर में लगभग 65 लाख रुपए की लागत से विकसित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया।