चूरू जिले के भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यालय सादुलपुर में वीर बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के साहिब जादे बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के बलिदान दिवस वीर बाल दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन किया। राष्ट्र इन वीरों के शौर्य, त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।