खातेगांव: खातेगांव में किसान कांग्रेस ने समस्याओं को लेकर सोपा ज्ञापन, मूंग खरीदी ,खाद, बिजली के मुद्दे उठाएं
मंगलवार दोपहर 12 बजे देवास जिले के किसानों के सामने खड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंप गए ज्ञापन में मुंग खरीदी खाद की उपलब्धता बिजली आपूर्ति सड़क , किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।