मंझनपुर: कौशाम्बी में मतगणना के लिए 4 जून को प्रत्येक विधानसभा में लगेगी 14 टेबल सीडीओ ने दी जानकारी
कौशांबी सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण में सकुशल मतदान संपन्न करने के बाद प्रशासन का अब सारा जोर 4 जून को मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने पर है इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है प्रत्येक विधानसभा में मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाई जाएगी प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी इसके लिए पूरा खाता तैयार कर लिया गया है।