बालाघाट: नगर मुख्यालय स्थित खेल मैदान बना बसों का अड्डा, गिट्टी डंप से बंद हुई खेल गतिविधियां
बालाघाट शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय के छात्रावास के समीप का खेल मैदान इन दिनों बसों का अघोषित अड्डा और गिट्टी डंप करने का स्थान बन गया है। इससे मैदान में खेल गतिविधियां पूरी तरह बंद हो गई हैं। मैदान में दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों पर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। महाविद्याल