गोड्डा: बौन्सी के पास सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Godda, Godda | Apr 8, 2026 बीती शाम बाँका जिला के बौन्सी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया।था घायल नीतीश कुमार गोड्डा जिला के मंजवारा गाँव का रहने वाला था। वो अपने नानी के घर गया था। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया गया। स्थिति बिगड़ने के बाद घर वाले उसे गोड्डा सदर अस्पताल लेकर आए लेकिन बुधवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गए।