साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक मकान में बालकनी के रास्ते घुसे चोर ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। सोमवार रात चोर ने उस समय चोरी को अंजाम दिया, जब पूरा परिवार मकान के अंदर ही सो रहा था। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।