मोहन भागवत आज बनारस आ रहे हैं, संघ को करेंगे मजबूत
वाराणसी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. मोहन भागवत का यह दौरा संगठन की मजबूती और पूर्वांचल में नए स्वयंसेवकों को जोड़ने के साथ काशी प्रवास के दृष्टिगत देखा जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज शाम वाराणसी पहुंच सकते हैं।