सिरोही: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शिवगंज में कृष्णा घी भण्डार से नमूने लिए
Sirohi, Sirohi | Oct 19, 2024 राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के दिशा-निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जारी अभियान ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार‘के तहत आज शनिवार को शिवगंज शहर के कृष्णा घी भण्डार का निरीक्षण कर नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव व मनीषपाल सिंह मय टीम ने घी के नमूने लिए,जिन्हें जांच के लिए भिजवाया जायेगा