खरगोन जिले में बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल की जिम्मेदारी संभालने वाली आंगनवाड़ी व्यवस्था खुद गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। जिले की आधे से ज्यादा आंगनवाड़ियां आज भी अपने भवन के बिना संचालित हो रही हैं, जिसके कारण हर महीने लाखों रुपए किराए पर खर्च किए जा रहे हैं।