बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र दोहना में युवक ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहना में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ गई। जिनको उपचार के लिए बरेली की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि जहरीला पदार्थ खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।