बरेली: प्रेम नगर थाना पुलिस ने अवैध हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
प्रेम नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का बार चलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने आधा दर्जन के करीब हुक्का बारो पर छापेमारी की जिसके दौरान पुलिस ने एक दर्जन के करीब लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भाजपा नेत्री समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।