आहोर: बारिश के कारण करंट की चपेट में आने से आहोर में सांड की हुई मौत
Ahore, Jalor | Jun 17, 2025 उपखंड मुख्यालय आहोर के बस स्टैंड के नजदीक तेज बारिश के कारण करंट की चपेट में आने से एक सांड की मौत हो गई। सोमवार दिन रात को मंगलवार सुबह या हादसा हुआ। आवारा सांड घूमता हुआ विद्युत पोल की चपेट में आ गया।जिससे करंट प्रवाहित हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। डिस्कॉम को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जेसीबी की सहायता से मृत सांड को हटाया गया।