आहोर: हरजी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकरण हुए जलकर नष्ट
Ahore, Jalor | Jun 15, 2025 आहोर के हरजी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घरों में विद्युत उपकरण जल गए। रविवार सुबह 2 घंटे तक चली झमाझम बारिश में अचानक विद्युत के उपकरण जल गए। आकाशीय बिजली गिरने से लोगों के घरों में लगे पंखे कूलर टीवी एवं लाइट के बोर्ड तक जल गए।विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची, बिजली 2 घंटे बंद रखने के बाद वापस दुरुस्त करवाई।