बलिया: दयाशंकर सिंह ने जया किशोरी की भागवत कथा का भूमि पूजन किया, 28 अक्टूबर से होगा शुभारंभ
Ballia, Ballia | Oct 21, 2026 बलिया। हनुमानगंज के छोड़हर गजियापुर स्थित राम मंदिर परिसर में 28 अक्टूबर से जया किशोरी की सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा होगी। बुधवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। मंत्री ने आयोजन को धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील की। कथा तीन नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम