गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में नए और भावी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतिमा ठाकरे झा के निर्देशानुसार, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वर्तमान मतदाता तथा 01 जुलाई और 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भावी मतदाताओं को सूची में शामिल किया जा रहा है।