बांधवगढ़: जनसुनवाई में 139 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
उमरिया जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 139 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में सभी आवेदन पर निराकरण के निर्देश दिए।