लालगंज थाना क्षेत्र के बलहा गांव वार्ड संख्या 14 में बंद घर में चोरी की घटना घटित हुई है। गृहस्वामी राजू सहनी के गुजरात में रहने के दौरान चोरों ने ताला तोड़कर मंगलसूत्र, कान का टॉप, चांदी का पायल, एलसीडी टीवी, पंखा, गैस स्टोव, पानी मोटर सहित कई सामान चोरी कर लिए। इस मामले में चचेरे भाई मुन्ना सहनी ने बुधवार देर शाम लालगंज थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग