कांके: रांची के मधुकम स्थित देवी मंडप रोड में मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर का मनाया गया वार्षिक उत्सव, जागरण का हुआ आयोजन
Kanke, Ranchi | Feb 25, 2024 रांची के मधुकम स्थित देवी मंडप रोड में मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर का वार्षिक उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों पर लोग जमकर थिरके और जयकारा लगाया। बता दें कि मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर में हर साल वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है।