कांके: रांची स्थित पुलिस लाइन में कबाड़ गाड़ियों के बीच पड़ी भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति में आक्रोश
Kanke, Ranchi | Feb 24, 2024 रांची स्थित पुलिस लाइन में कबाड़ गाड़ियों के बीच पड़ी भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति में आक्रोश देखा जा रहा है। एक साल पूरे होने के बाद भी भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने को लेकर जिला प्रशासन ने जमीन उपलब्ध नहीं कराई है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति कल पहाड़ी मंदिर से राजभवन तक आक्रोश मार्च निकलेगा।