जमुई: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी का साप्ताहिक जनता दरबार, 15 फरियादियों ने लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Dec 5, 2024 समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 1 बजे लगाया गया एसपी का साप्ताहिक जनता दरबार। वही इस जनता दरबार में चकाई, सोनो, बरहट ,गिद्धौर, झाझा सहित विभिन्न थाना क्षेत्र से 15 फरियादियों ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी चंद्रप्रकाश ने भी बारी-बारी से सभी फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद उसे जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया है।