बरेली: बरेली के डीएम कार्यालय पहुंचकर फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ने सीतापुर जिले में पत्रकार की हत्या मामले में जताया विरोध
बरेली के डीएम कार्यालय पहुंचकर फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी द्वारा सीतापुर जिले में पत्रकार की हत्या मामले में विरोध जताते हुए दिया ज्ञापन। अध्यक्ष अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या करने वाले आरोपयों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनके परिवार वालों को दो करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी एक सदस्य को परिवार में दी जाए।