धनौरा: बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले, अंबेडकर पार्क में भाजपा पदाधिकारी ने चलाया स्वच्छता अभियान
गजरौला में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को प्राथमिकता दें, क्योंकि स्वच्छता से ही जीवन स्वस्थ और खुशहाल बनता है। बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।