गुना कैंट थाना के उमरी रोड पर छात्रावास के सामने 4 महीने पहले 18, 19 जून 2025 की रात सड़क दुर्घटना में घायल राजेंद्र कुशवाह निवासी बरोदिया थाना इंदार जिला शिवपुरी की उपचार के दौरान 19 जून को मौत हो गई थी। 4 माह की जांच के बाद कैंट थाना पुलिस ने अब कार चालक सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।