महोली: सीताराम पुरवा में पंपिंग सेट में नहाने गई 13 वर्ष की किशोरी करंट की चपेट में आकर हुई मौत
Maholi, Sitapur | May 19, 2026 जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के सीताराम पुरवा गांव में दोपहर के समय भीषण गर्मी के दौरान 13 वर्ष की किशोरी खेत में लगे हुए पंपिंग सेट में नहाने चली गई इसी दौरान पंपिंग सेट के बिजली के तारों की चपेट में आ जाने से किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुटी है।