शाहजहांपुर: ददरौल विधायक ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की, नदियों के किनारे तटबंध बनाने की मांग की
दरअसल आज ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद सिंह क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने गर्रा और खन्नौत नदी के किनारे पक्के तटबंध बनाए जाने की मांग की है। भाजपा विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांव उटहा तक पानी पहुंचने से गांव कटने की संभावना है। जिसके चलते उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री को भी लिखा है।