उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुडली में शनिवार शाम 6 बजे एफएलएन आधारित तृतीय क्लस्टर कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह राठौड़ ने की। दक्ष प्रशिक्षक सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि कार्यशाला में हिंदी और अंग्रेजी विषय पर पाठ योजना, उपचारात्मक शिक्षण सीसीआई आकलन पद्धति एफ एलएन की जानकारी दी गई।