खगड़िया: पहरजा हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस
खगड़िया-समस्तीपुर रेल लाईन के पहरजा हॉल्ट के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गंगौर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाक्त में जुट गई। बताया जा रहा है कि पहरजा हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आशंका