गम्हरिया: परमानंदपुर: कांड 84/25 में आरोपी मनीष कुमार गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
मधेपुरा के परमानंदपुर थाना कांड 84/25 में बुधवार को पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लिया है। इस संबंध में दिनेश कुमार ने पिछले साल केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसने डिपो पर पहुंचकर मोबाइल छीना, गाली-गलौज की और रंगदारी की मांग की थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।